Table of Contents
15 August पर ऋषभ पंत का खास तोहफा
15 August के मौके पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत का जश्न नजर आ रहा है। बता दें कि भारत ने 9 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
रोहित ने गंभीर को लगाया गले, विराट से मस्ती
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रविंद्र जडेजा ने फाइनल में विनिंग शॉट खेला, पूरा ड्रेसिंग रूम खुशी से झूम उठा। कप्तान रोहित शर्मा ने कोच गौतम गंभीर को गले लगाया, जबकि ऋषभ पंत शैम्पेन स्प्रे करते हुए विराट कोहली पर निशाना साधते दिखे। मजेदार पल ये रहा कि विराट पंत की शरारत से बचने के लिए भागते नजर आए।
पंत का दिल छू लेने वाला मैसेज
वीडियो शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन लिखा—
“स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, भारत। कुछ पल हमेशा याद रहते हैं और भारत के लिए जीतना उनमें सबसे ऊपर है। भारतीय होने पर गर्व है।”
Happy Independence Day, India. 🇮🇳
Some moments stay with you forever and winning for India is at the top of the list. Proud to be Indian.#RP17 📷🕶️ pic.twitter.com/pfgr1tg7da— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 15, 2025
इंग्लैंड सीरीज में चोटिल हुए पंत
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर में लगी थी, जिससे उन्हें टो फ्रैक्चर हो गया। इसी वजह से वह आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए। सीरीज में पंत ने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 479 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.