प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू: महिलाओं, निशक्तजनों और थर्ड जेंडर के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

लागू

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई औद्योगिक नीति की घोषणा की है। सरकार का दावा है कि यह नीति न केवल उद्योगों को बढ़ावा देगी, बल्कि हर वर्ग के नागरिकों को सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी।

नई औद्योगिक नीति में विशेष तौर पर महिलाओं, निशक्तजनों और थर्ड जेंडर के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, सेवानिवृत्त अग्निवीर सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और नक्सल प्रभावित परिवारों के उद्यमियों के लिए भी विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

इन वर्गों को सामान्य सेक्टर के उद्यमों की तुलना में 10% अतिरिक्त अनुदान लाभ और एक वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भी विशेष रियायतें प्रदान की गई हैं।

सरकार का कहना है कि इस नीति से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वे वर्ग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे, जो अब तक पीछे छूट गए थे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।