विधानसभा लाइव : विपक्षी सदस्यों के व्यवहार से नाराज हुए स्पीकर, डॉ. रमन की कड़ी टिप्पणी, कहा- 25 साल के संसदीय परम्पराओं की उड़ाई धज्जियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को खाद संकट पर विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी से प्रश्नकाल बाधित हुआ. इससे नाराज स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने बीच में प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया.

स्पीकर डॉ. रमन सिंह कहा कि प्रश्नकाल को बाधित करना बहुत ही गलत परंपरा है. आज जो कुछ हुआ 25 साल के इतिहास में नहीं हुआ. मेरे द्वारा आग्रह करने के बाद विपक्षी सदस्य गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे. यह बहुत ही दुःखद था. मैं बहुत दुखी मन से विपक्षी सदस्यों को सदन की आज पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित करता हूँ.

कांग्रेस विधायकों को उकसा रहे थे भूपेश बघेल

संसदीय कार्यमंत्री ने विपक्षी सदस्यों की लगातार नारेबाजी पर कहा आज विपक्ष का व्यवहार बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. छत्तीसगढ़ के संसदीय परंपरा के इतिहास के लिए जो कुछ प्रश्नकाल के दौरान हुआ वह दुःखद है. कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए कि विपक्ष को चला कौन रहा था ? भूपेश बघेल जी कांग्रेस विधायकों को उकसाने का प्रयास कर रहे थे.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।