सो रहे ससुर को जिंदा जलाने का प्रयास, दामाद फरार

भिलाई: जामुल थाना में बसंत विश्वकर्मा ने एफआईआर दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 1 बजे वह घर में चादर ओढ़कर सो रहा था. तब उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. उठकर देखा तो दामाद आग लगाकर भाग रहा था. आग लगने से चेहरा, गला, हाथ, पीठ जल गया. इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

बसंत ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी यमुना से प्रभु ने प्रेम विवाह किया है. वे दोनों नारधा में किराए का मकान लेकर रहे रह थे, कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई. उसके गुम इंसान की शिकायत थाना में दर्ज करवाया. दामाद अपने ससुर पर ही संदेह कर रहा था कि उसने अपनी बेटी को भगाया है. इस बात से दामाद रंजिश रखता है. आशंका है कि इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।