ये हैं दो दिग्गज
गिल ने कहा है कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को देखकर बड़े हुए और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इसके अलावा दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विराट कोहली का नाम लिया है। एप्पल म्यूजिक के पॉडकास्ट पर गिल ने कहा, “मेरे दो आदर्श हैं। पहले हैं सचिन तेंदुलकर। वह मेरे पिता के फेवरेट थे और क्रिकेट में मैं उन्हीं के कारण आया। वह 2013 में रिटायर हो गए। इस दौरान जब मैं क्रिकेट को समझने लायक हो गया, सिर्फ स्किल्स के तौर पर नहीं बल्कि मानसिक और रणनीतिक तौर पर, तब मैं विराट कोहली को फॉलो करने लगा।” उन्होंने कहा, “वह जिस तरह से अपना काम करते थे वो मुझे पसंद था। खेल के लिए जो उनका पास जुनून था और जो भूख लेकर वह मैदान पर उतरा करते थे। आप स्किल्स सीख सकते हैं, तकनीक सीख सकते है, लेकिन भूख ऐसी चीज है जो आपके पास होती है या नहीं होती है। विराट के पास ये थी और इसने मुझे प्रेरित किया।” देखा जाए तो गिल को निखारने में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। गिल इस बात को कई बार कह चुके हैं और युवराज को कई बार गिल के खेल में सुधार करने की सलाह देते हुए देखा भी गया है।गिल पर है बड़ी जिम्मेदारी
गिल के कंधों पर आने वाले दिनों में काफी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। भारतीय टीम में रोहित और कोहली नहीं हैं। गिल टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। बीसीसीआई उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तानी देने के बारे में सोच रहा है, ऐसे में गिल पर जिम्मेदारियों का भार आने वाला है और देखना होगा कि वह इसे किस तरह से संभालते हैं।Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.