Home छत्तीसगढ़खाद व्यापारी से सात लाख की लूट, बदमाश फरार – पुलिस जांच में जुटी

खाद व्यापारी से सात लाख की लूट, बदमाश फरार – पुलिस जांच में जुटी

by Sushmita Mishra
0 comments

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के नैला में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहाँ खाद व्यापारी से सात लाख रुपये से अधिक की लूट की गई है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। नैला के व्यापारी का नाम अरुण अग्रवाल है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की राशि बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था तभी नैला में दो बदमाश पैदल आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा दिखाकर उसे डराया और बैग में रखे सात लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर दोनों फरार हो गए।

गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान डीजे संचालक गिरफ्तार, हाईकोर्ट आदेश उल्लंघन पर वाहन जब्त

फिलहाल, घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर व्यापारी के साथ घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हुई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी विजय पांडेय ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं मौके पर पहुँचे थे। बदमाशों की पतासाजी के लिए पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00