42
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज दूधाधारी मठ में पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण से पहले वे सुबह दूधाधारी मठ पहुंचे और मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मंत्री यादव ने प्रदेश की खुशहाली और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की कामना की। मठ परिसर में मौजूद संत-महंतों ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। बताया जा रहा है कि पूजा-अर्चना के बाद गजेंद्र यादव औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.