Home Uncategorizedसरकण्डा पुलिस का अभियान: फरार वारंटियों की धरपकड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

सरकण्डा पुलिस का अभियान: फरार वारंटियों की धरपकड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

by Sushmita Mishra
0 comments

लबिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 24 अगस्त 2025: सरकण्डा थाना क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संध्या पेट्रोलिंग के दौरान सरकण्डा पुलिस ने 9 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनमें 3 स्थायी वारंटी और 6 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह अभियान संचालित किया गया। उनके आदेशानुसार थाना क्षेत्र को बीट में विभाजित कर बीट प्रभारी व बीट आरक्षकों को नियुक्त किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रख अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।

 

त्यौहारों के मद्देनज़र अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री नीलेश पाण्डेय ने फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीमों को अलर्ट किया था।

 

बीट आरक्षकों द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर संध्या पेट्रोलिंग के दौरान दबिश दी गई, जिसमें निम्नलिखित फरार आरोपी पकड़े गए:

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

 

1. दीपक वैष्णव (38) – प्रभात चौक, चिंगराजपारा

 

 

2. सुशील यादव उर्फ बोचकू (22) – बंधवापारा

 

 

3. देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू (23) – अशोक नगर

 

 

4. शंकर गौरहा उर्फ शंकर रजक (24) – खमतराई

 

 

5. शनि कुमार कश्यप (22) – अशोक नगर

 

 

6. उत्कल पटेल (26) – खमतराई

 

 

7. शिव ध्रुव (20) – अशोक नगर

 

 

8. नवीन श्रीवास (19) – कुंदरूबाड़ी, चिंगराजपारा

 

 

9. ललित कुमार (52) – लोयला स्कूल रोड, राजकिशोर नगर

 

 

 

 

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00