Home छत्तीसगढ़Raipur-Rajim MEMU train : रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा सुगम और किफायती विकल्प

Raipur-Rajim MEMU train : रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा सुगम और किफायती विकल्प

by Sushmita Mishra
0 comments

Raipur-Rajim MEMU train रायपुर। राजधानी रायपुर से राजिम जाने वाले यात्रियों के लिए अब नई रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभारंभ किया। लंबे समय से यात्रियों द्वारा इस रूट पर मेमू ट्रेन की सुविधा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

यात्रियों को मिलेगा फायदा
नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा से यात्रियों को सुगम, सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अधिक सुविधाजनक बनेगा। विशेष रूप से विद्यार्थी, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी। साथ ही रायपुर से राजिम तक सीधी रेल पहुंच होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ट्रेन विस्तार और सुविधाएं
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की जानकारी के अनुसार, रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अब राजिम तक विस्तार किया गया है। 19 सितंबर 2025 से नियमित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर और राजिम दोनों छोर से प्रतिदिन संचालित होगी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00