Raipur Breaking: भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई, जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था। इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों—ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की विस्तृत वजहों की जांच कर रही है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।