मीना बाजार में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मारपीट

रायगढ़। शहर के सावित्री नगर स्थित मीना बाजार में सोमवार को दो युवकों के गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों गुटों ने घंटों तक सड़क पर हाथापाई की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मारपीट के बाद भी दोनों गुटों की ओर से किसी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक लगातार बढ़ती हिंसा और लूटपाट से परेशान हैं। मीना बाजार में पिछले कुछ समय से गुटबाजी और गुंडा तत्वों की दादागिरी आम बात हो गई है। इस वजह से अब यहां घूमने आने वाले लोग भी बाजार से परहेज कर रहे हैं।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।