Home Uncategorizedप्रेमनगर क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात:पवनपुर-परमेश्वरपुर-अर्जनपुर-मकरबंधा-तिवरागुड़ी मार्ग के लिए 23.62 करोड़ की मंजूरी

प्रेमनगर क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात:पवनपुर-परमेश्वरपुर-अर्जनपुर-मकरबंधा-तिवरागुड़ी मार्ग के लिए 23.62 करोड़ की मंजूरी

by RM Mishra
0 comments



सूरजपुर। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की नई सुबह का दस्तक बतौर लंबे समय से अटकी सड़क समस्या का समाधान अब करीब आ गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने पवनपुर से परमेश्वरपुर, अर्जनपुर, मकरबंधा होते हुए तिवरागुड़ी तक 20.50 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए 23 करोड़ 62 लाख 42 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी इस आदेश से पुल-पुलिया सहित पूरी अधोसंरचना का निर्माण होगा, जो क्षेत्र के दर्जनों गांवों को वर्ष भर सुगम यातायात से जोड़ेगा।

*विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों का कमाल*
यह बड़ी उपलब्धि प्रेमनगर के लोकप्रिय और ऊर्जावान  विधायक भूलन सिंह मरावी के निरंतर प्रयासों का नतीजा है। विधायक श्री मरावी लंबे समय से शासन स्तर पर इस मार्ग की आवश्यकता को मजबूती से उठाते आ रहे थे। जनहित में की गई उनकी लगातार पैरवी, अधिकारियों से संवाद और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण ने आखिरकार रंग लाया। विधायक मरावी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से अब आर्थिक, सामाजिक और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

*ग्रामीणों को फायदा, विकास को रफ्तार*
इस सड़क के बनने से पवनपुर, परमेश्वरपुर, अर्जनपुर, मकरबंधा, तिवरागुड़ी समेत आसपास के गांवों में किसानों को अपनी उपज बाजार तक आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा के आवागमन में सुगमता आएगी। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बता रहे हैं।

*क्षेत्रवासियों ने जताया आभार*
क्षेत्रवासियों ने विधायक भूलन सिंह मरावी का दिल से शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि मरावी जी के नेतृत्व में प्रेमनगर अब विकास के नए मुकाम छू रहा है। ऐसे में यह स्वीकृति न सिर्फ सड़क है, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00