
कुड़ेकेला: रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में प्रेस क्लब छाल के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सुरवात माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प वर्षा के साथ दीप प्रज्वलित कर अथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों की एकजुटता और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाते हैं। वहीं, विधायक लालजीत सिंह राठिया ने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया। व क्षेत्र के पत्रकारों के लिए सौगात देते हुए भवन निर्माण की घोषणा की। जहाँ सांसद राठिया ने भी अपने उद्बोधन में भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की बात कही
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, नितिन सिन्हा, एवं बीडीसी संतराम खूंटे छाल उप सरपंच अशोक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा की।
समारोह के दौरान प्रेस क्लब छाल द्वारा समाज सेवा, शिक्षा,स्वास्थ,खेल जगत के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल काम करने वालों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया सांसद लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़, जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया बी डी सीछाल सन्तरंखुंटे उपसरपंच छाल अशोक पांडेय वरिष्ट पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, नितिन सिंन्हा बुधराम गोयल,योगेश राठौर,विजय राठौर, रामकृष्ण पाठक, बोधप्रसाद दुबे,नीरज विस्वास सहित सैकड़ो समाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में सारिक हुए।
कार्यक्रम का समापन प्रेस क्लब छाल अध्यक्ष योगेश राठौर ने आये सभी आगन्तुक का आभार प्रकट कर किया।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.