महिला आरक्षक की फंदे पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली. मृतिका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है. महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटकी मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बीती रात काफी तक आवाज देने भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली. शव को निचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है.

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।