Home देशदिल्ली में हड़कंप: 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में हड़कंप: 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

by Sushmita Mishra
0 comments
बम

नई दिल्ली।’ दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इनमें द्वारका के राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर का एसकेवी और प्रसाद नगर का आंध्रा स्कूल शामिल हैं।

फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 7:40 बजे मालवीय नगर के एसकेवी और 7:42 बजे आंध्रा स्कूल में धमकी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

इस घटना से बच्चों के परिजन घबरा गए। कुछ स्कूलों ने सुरक्षा के चलते ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं।

इससे पहले 18 अगस्त को भी दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें खाली कराना पड़ा था।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00