पीएम मोदी का संबोधन: नवरात्रि पर जीएसटी 2.0 सुधारों की सौगात, 22 सितंबर से लागू होगा नया सिस्टम

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के शुभारंभ पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है। इसी दिन से सरकार नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी (GST 2.0) लागू करने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल त्योहारों का समय नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति और कर प्रणाली में सुधार का भी एक नया अध्याय है। जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत टैक्स दरों में कटौती और सिस्टम को और आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर को देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी और आम उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जीएसटी 2.0 के लागू होने से टैक्स कलेक्शन पारदर्शी होगा और निवेश का माहौल मजबूत होगा।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई