प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात की तस्वीरें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की हैं।
CG: नशे में हॉस्पिटल पहुंचा टीचर, तोड़फोड़ और गाली-गलौज पर उतरा
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं। उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा।”
पीएम मोदी ने आगे कामना की, “ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।”
सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है। वह झारखंड के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता हैं। उनका राजनीतिक करियर लंबा रहा है और वे कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उनके अनुभव और सार्वजनिक सेवा को देखते हुए, उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी को एनडीए के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो उनकी व्यापक जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उनके अनुभव को दर्शाती है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.