भाजपा सांसद-विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, ओपी चौधरी के साथ पवन साय ने मैनपाट में तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर : सरगुजा के मैनपाट में भाजपा के सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम होने वाला है. यह कार्यक्रम 7 से 9  जुलाई तक चलेगा, जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह दिल्ली से पहुंचेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. मंगलवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तैयारियों का जायजा लेने मैनपाट पहुंचे.

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी सांसद और विधायक 6 जुलाई को मैनपाट पहुंचेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ 7 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. वहीं समापन 9 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबोधन के साथ होगा. प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे.

मंत्री ओपी और संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे मैनपाट

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. सभी नेताओं के लिए व्यवस्था की जा रही है. निजी होटल और रिजॉर्ट तीन दिनों के लिए बुक हैं. अंतिम चरण की तैयारीयों का जायजा लेने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मैनपाट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।