रायपुर: ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर परदेसिया बदमाश वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसते जा रही है. पुलिस ने आज परदेसिया बदमाश रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रोहित और वीरेन्द्र तोमर की जुटाई जानकारी जुटाई जाएगी. पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र है.
बता दें कि जान से मारने की धमकी देकर और ब्लैकमेल करके मूल कर्ज राशि से कई गुना ज्यादा ब्याज वसूलने के आरोपी फरार हिस्ट्रीशीटर भाइयों वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं रोहित सिंह तोमर के खिलाफ सात केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक बार फिर कोर्ट में आवेदन लगाया है. पुलिस के आवेदन पर दोनों फरार आरोपियों को 18 अगस्त तक कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं. इससे पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था लेकिन आरोपी पुलिस को पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए. माना जा रहा है कि उक्त आदेश पुलिस द्वारा आरोपियों की प्रॉपर्टी को कुर्क कराने जारी दस्तावेजी कार्रवाई की दिशा में एक और कदम है. इससे पहले पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है
दो और गंभीर शिकायतें पहुंची पुलिस के पास पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुरानीबस्ती थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दो और गंभीर शिकायतें पहुंची हैं. दोनों मामले कर्जदारों को कई गुना ज्यादा रकम वसूलने के बाद और धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने के हैं. पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पास उनकी जमीन के दस्तावेज और कोरे चेक हैं. जिन्हें वे लौटा नहीं रहे थे, बल्कि और रकम की मांग करते हुए प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लेने की धमकी दे रहे थे. जून में आरोपियों के घर पुलिस की जांच के बाद आरोपी फरार हुए, तब वे हिम्मत करके थाने पहुंचे हैं. टीआई पुरानीबस्ती के मुताबिक शिकायतों की जांच जारी है. दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिर और अपराध आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए जाएंगे.
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.