दफन शव का विरोध, कांकेर जिले के गांव में तनाव का माहौल

कांकेर: जिले के जामगांव में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव को दफनाने पर दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है. आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ईसाई समुदाय ने गांव की जमीन पर जबरन शव को दफनाया है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. जामगांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि दफनाया गया शव बाहर निकालकर ईसाई कब्रिस्तान में दफन किया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों की चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मृतक सोमलाल राठौर के भाई ने बताया कि हमारे गांव की परंपरा को तोड़ा गया है. हमें बिना बताए शव को दफना दिया गया. हमारी मांग है कि शव को बाहर निकाला जाए, ताकि रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर सकें.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।