Nuclear Energy में भारत की ऐतिहासिक तैयारी
15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के Nuclear Energy और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में दूरगामी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन में बड़ा सुधार कर रहा है और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया गया है।
10 नए परमाणु रिएक्टर पर काम जारी
पीएम मोदी ने खुलासा किया कि इस समय देश में 10 नए Nuclear Energy रिएक्टर पर काम चल रहा है। भारत का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 10 गुना से ज्यादा बढ़ाया जाए।
परमाणु ऊर्जा कानून में बदलाव
प्रधानमंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में Atomic Energy Act और Civil Liability for Nuclear Damage Act में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया है, ताकि प्राइवेट सेक्टर को भी इस क्षेत्र में निवेश करने का मौका मिल सके।
Read also: PM Modi’s historic comment, लाल किले से RSS को बताया दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ, मचा जबरदस्त घमासान
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ओर
पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के लिए भारत कई देशों पर निर्भर है, ऐसे में स्वच्छ और परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देकर ही ऊर्जा स्वतंत्रता हासिल की जा सकती है।
स्वच्छ ऊर्जा में पहले ही हासिल कर लिया बड़ा लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने 2025 तक 50% ऊर्जा स्वच्छ स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन इसे टाइमलाइन से 5 साल पहले ही पूरा कर लिया गया।
-
पिछले 11 सालों में सोलर एनर्जी क्षमता में 30 गुना बढ़ोतरी हुई है।
-
हाइड्रो पावर के लिए नए डैम बनाए जा रहे हैं।
-
भारत ने हाइड्रोजन मिशन में भी निवेश बढ़ाया है।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.