ट्रम्प-पुतिन के बीच 3 घंटे बैठक, कोई डील नहीं हुई:दोनों 12 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवाना हुए

बैठक

वॉशिंगटन डीसी रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात अलास्का में मुलाकात की। उनके बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने  किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।

ट्रम्प ने इस बैठक को 10 में से 10 अंक दिए। वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से तुरंत चले गए।

वहीं, जेलेंस्की ने X पर पोस्ट कर बताया कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से डेढ़ घंटे बातचीत हुई। जेलेंस्की 18 अगस्त को वॉशिंगटन डी.सी. जाकर ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पूरी ताकत से शांति स्थापित करने के लिए तैयार है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

1.57 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया।

विकास और सांस्कृतिक विरासत के शानदार संगम के साक्षी बना राज्योत्सव 2025

अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान।