मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 10 सितंबर को कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री 10 सितंबर 2025 को कोरबा कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन ने बैठक के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री जी के बाइट (मीडिया के लिए बातचीत) के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों से मीडिया का प्रवेश केवल कलेक्ट्रेट के गेट नंबर 1 (एटीएम के पास) से किया जाएगा। मीडिया प्रतिनिधि उक्त प्रवेश द्वार से प्रवेश कर कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में स्थित वातानुकूलित ऑडिटोरियम में बैठेंगे।

बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को बाइट के लिए निर्धारित स्थान पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक और अन्य कार्यक्रमों से संबंधित फोटो और वीडियो जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मीडिया और अन्य उपस्थित लोगों से अनुरोध है कि वे समय पर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचें और सहयोग करें।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई