Home छत्तीसगढ़राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

by Sushmita Mishra
0 comments

23 सितंबर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भाजपा सेवा/स्वच्छता पखवाड़ा तथा स्वस्थ भारत विकसित भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान मेंनिशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु वृहद निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक डॉ.राजीव सिंह की अध्यक्षता में,भाजपा जिला कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव के विशिष्ट आतिथ्य में दिनाँक 23 सितंबर 2025 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में सम्पन्न हुआ।

स्वस्थ भारत से होगी विकसित भारत की परिकल्पना साकार – गोपाल मोदी

शिविर में 207 मरीज हुये लाभान्वित।

निरोगी जीवन के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क दी गई।

23 सितंबर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भाजपा सेवा/स्वच्छता पखवाड़ा तथा स्वस्थ भारत विकसित भारत अभियान के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु वृहद निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक डॉ.राजीव सिंह, भाजपा जिला कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, चिकित्सकों एवं शिविर्थियों ने भारत माता एवं आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कीया। पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि गोपाल मोदी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं कोसाबाड़ी मंडल के कार्यों की सराहना करते हुये शिविर में उपस्थित लोगों को शिविर का लाभ उठाते हुये अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे, स्वस्थ रहेंगे तभी स्वस्थ भारत के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी। जो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है और सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य भी। शिविर में 207 रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ साथ उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। शिविर मे निरोगी जीवन के लिये उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निशुल्क दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, चिकित्सक डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, डॉ.ललित साहू, डॉ.अजय निर्मलकर, डॉ.प्रदीप कश्यप, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.लक्ष्मी नारायण जायसवाल, डॉ.दिनेश वैष्णव, डॉ.राजकुमार पटेल, कमल धारिया, नेत्रनंदन साहू, अश्वनी बुनकर, महेंद्र साहू, मनीष कौशिक, तोरेंद्र सिंह, अरुण मानिकपुरी, के साथ भाजपा कोरबा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला सह कोसाध्यक्ष नवीन अरोरा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मनोरमा शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, पवन सिन्हा मण्डल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, अनिल वस्त्रकार, श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती राजमोहिनी भगत, गोपलाल राठिया, जुगल पालीवाल, स्वाति कश्यप, अंजना सिंह, अर्जुन गुप्ता, रामावतार यादव, अनिल डनसेना, धरमपाल सोलंकी, मनोज शर्मा, सुश्री प्रीति चौहान, अनिल वस्त्रकार, देवबलि कुंभकार, कमला कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, सिमरन जायसवाल, पिंकी बरेठ, सुरभि कुंभकार, हर्ष नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00