Home Uncategorizedनितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को नई रफ्तार: विधायक भूलन सिंह मरावी
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बोले— संगठन और कार्यकर्ताओं को मिलेगा सशक्त

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को नई रफ्तार: विधायक भूलन सिंह मरावी
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बोले— संगठन और कार्यकर्ताओं को मिलेगा सशक्त

by RM Mishra
0 comments
सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर को भाजपा के संगठनात्मक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया।
विधायक श्री मरावी ने कहा कि नितिन नबीन वर्षों से संगठन में निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव, जमीनी कार्यकर्ताओं से सतत संवाद और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसेवी संगठन के रूप में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का चयन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन, कार्यकर्ता और विचारधारा सर्वोपरि हैं। यह निर्णय देश-भर के करोड़ों कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा आगामी चुनावों और जनकल्याणकारी अभियानों को नई दिशा देगा।
विधायक श्री मरावी ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल होगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।
अंत में विधायक ने ईश्वर से नितिन नबीन के सफल, सुदृढ़ और ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रसेवा के पथ पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00