Nanki Ram Kanwar : ‘बंदूक की नोक पर आवाज दबाना’: CM हाउस के घेराव से रोके जाने पर ननकी राम कंवर का तीखा हमला

रायपुर। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को पुलिस ने टाटीबंध इलाके में हाउस अरेस्ट कर लिया है। वे आज मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देने वाले थे, लेकिन उन्हें गहोई वैश्य भवन में ही रोक दिया गया।

Shiva Temple : बिलासपुर में सांप्रदायिक तनाव: मुस्लिम युवक की हरकत पर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

सूत्रों के मुताबिक, ननकी राम कंवर कल शाम ही रायपुर पहुंच गए थे और टाटीबंध स्थित गहोई वैश्य भवन में ठहरे थे। वे आज सुबह जैसे ही धरने के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और भवन का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।

बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री द्वारा प्रशासन को पूर्व सूचना दिए बिना धरने की योजना बनाई गई थी, जिस पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने से रोका गया। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ननकी राम कंवर ने प्रशासन पर मनमानी और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है और जब तक कलेक्टर अजीत वसंत को नहीं हटाया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।