Home छत्तीसगढ़कारेसरा निवासी श्री डालचंद साहू को मिली मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 3 लाख रुपए की सहायता ।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत चेक को किया प्रदान।

कारेसरा निवासी श्री डालचंद साहू को मिली मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 3 लाख रुपए की सहायता ।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत चेक को किया प्रदान।

by RM Mishra
0 comments



कवर्धा, 08 जनवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्राम कारेसरा निवासी श्री डालचंद साहू को उपचार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छा मद से 3 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस संवेदनशील पहल से श्री साहू के उपचार में बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से स्वीकृत 3 लाख रुपए का चेक श्री डालचंद साहू को प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।
श्री डालचंद साहू आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उपचार के लिए आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए यह सहायता स्वीकृत की। चेक प्राप्त करने के बाद श्री डालचंद साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहयोग उनके लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी देवांगन उपस्थित थे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00