घरों में गूंजा मातम: पिता ने बेटे की हत्या कर पत्नी को दी धमकी भरी सूचना

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही दो वर्षीय मासूम बेटे को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

“हम घर में घुसकर मारते हैं” पीएम का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, जवानों की वीरता सराही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जुगलाल सिंह किसी पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आपा खो बैठा और अपने नन्हे बेटे को जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, अंबिकापुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं और इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी — पारिवारिक विवाद, मानसिक असंतुलन या नशे की लत।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।