मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास पर, स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि

काशीनाथ

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। वह इस विशेष अवसर पर स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भव्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मोहन भागवत अपने संबोधन में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाल सकते हैं।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।