प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने बनाया कीर्तिमान, सीएम साय ने कहा- विश्व में बढ़ाया भारत का मान-सम्मान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है. पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं. देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया है. देश के पूरे 140 करोड़ भारतीयों के उत्थान के लिए वे काम कर रहे हैं.

 

 

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।