Home Uncategorizedविधायक फूलसिंह राठिया ने की ग्रामीणों से भेंट, समस्याओं का कराया समाधान

विधायक फूलसिंह राठिया ने की ग्रामीणों से भेंट, समस्याओं का कराया समाधान

by Sushmita Mishra
0 comments

रामपुर। विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने रविवार को ग्राम भूलसीडीह, रजगामार और गोडमा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की मांग और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में विधायक श्री राठिया ग्राम केसला पहुंचे, जहां श्री बालाजी गौ सेवा आश्रम द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की अच्छी फसल और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया।

अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर

इस अवसर पर गोडमा सरपंच श्री इन्द्रजीत राठिया, उपसरपंच श्रीमती गायत्री देवी राठिया, पूर्व सरपंच श्री सूरेश कुमार राठिया, सांसद प्रतिनिधि श्री दीपचंद केसरवानी, विधायक प्रतिनिधि श्री जयकिशन पटेल और श्री शंकर राठिया सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00