Home देश51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से मिजोरम जुड़ा दिल्ली से: 45 सुरंगों और कुतुबमीनार से ऊंचा ब्रिज, पीएम मोदी ने उद्घाटन किया

51 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से मिजोरम जुड़ा दिल्ली से: 45 सुरंगों और कुतुबमीनार से ऊंचा ब्रिज, पीएम मोदी ने उद्घाटन किया

by Sushmita Mishra
0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। 51 KM लंबी बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन के जरिए मिजोरम की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटि हो गई है।

इस रेलवे रूट में 45 सुरंग, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज हैं। इसके अलावा 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुब मिनार (72 मीटर) से भी ऊंचा है।

पीएम ने कहा, ‘लंबे समय से हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही हैं। जिन्होंने मिजोरम को अनदेखा किया, लेकिन आज मिजोरम फ्रंटलाइन में हैं।’

दरअसल, पीएम मोदी 2 दिन के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर हैं। वे सुबह मिजोरम के आईजोल पहुंचे, यहां लेंगपुई एयरपोर्ट से ₹9000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

इसके बाद पीएम मणिपुर के लिए रवाना हुई। यहां चुराचांदपुर और इंफाल में प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, साथ ही शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00