Home छत्तीसगढ़minor fake note case: फर्जी करेंसी चलाने पहुंचे दो किशोर दबोचे गए, कांकेर पुलिस की तगड़ी कार्रवाई

minor fake note case: फर्जी करेंसी चलाने पहुंचे दो किशोर दबोचे गए, कांकेर पुलिस की तगड़ी कार्रवाई

by Sushmita Mishra
0 comments

minor fake note case कांकेर, 1 अक्टूबर 2025| कांकेर पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹100 मूल्य के कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए हैं। दोनों किशोर दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीदने की फिराक में थे।

dead farmer financial assistance: मधुमक्खी के हमले से किसान की मौत, सरकार ने परिजनों को दी आर्थिक मदद

पुलिस को 30 सितंबर की शाम सूचना मिली थी कि शहर में दो युवक नकली नोट का इस्तेमाल कर दुकानों में ठगी कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलीसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसिन खान के मार्गदर्शन में कांकेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

CM VishnuDeo Sai : सुशासन पर CM का फोकस: विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, तुरंत काम शुरू करें

जामा तलाशी में खुलासा

छापेमारी के दौरान एक किशोर के लोवर की जेब से 18 नकली नोट और दूसरे के जींस की जेब से 28 जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ के बाद मिले सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को अतिरिक्त 7 नोट और मिले, जिससे कुल 53 जाली नोट जब्त किए गए।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00