Home छत्तीसगढ़मिनीमाता बांगो बांध: जलस्तर में गिरावट, गेट से डिस्चार्ज कम किया गया

मिनीमाता बांगो बांध: जलस्तर में गिरावट, गेट से डिस्चार्ज कम किया गया

by Sushmita Mishra
0 comments

कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक में कमी आने के कारण आज दिनांक 18/09/25 को दोपहर 3:00 बजे जलस्तर 358.18 मीटर तक पहुँच गया। इसके चलते गेट संचालन में बदलाव किया गया।

जानकारी के अनुसार, गेट संख्या 8 और 4, जो पहले 0.50-0.50 मीटर खुले थे, उन्हें 0.30-0.30 मीटर और गेट संख्या 6, जो 1.00 मीटर खुला था, उसे 0.80 मीटर कर दिया गया। परिणामस्वरूप, रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11,837 क्यूसेक से घटकर 8,277 क्यूसेक हो गया।

वर्तमान में गेट संख्या 4, 6 और 8 खुले हैं, जबकि जलविद्युत संयंत्र की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, दोपहर 3:00 बजे बांध से कुल डिस्चार्ज 17,277 क्यूसेक दर्ज किया गया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00