चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुआपोशी क्रू लॉबी से लोको पायलट और गार्डों को लाने-ले जाने के लिए नियोजित स्विफ्ट कार सोमवार सुबह करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बड़ा जामदा और नुआमुंडी के बीच हुआ। हादसे में डांगुआपोशी लॉबी के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट बाल-बाल बच गए।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने लगभग 10 से 12 घंटे की ड्यूटी के बाद बड़ा जामदा में रिलीव किया था। उन्हें लेने के लिए स्विफ्ट कार डांगुआपोशी से बड़ा जामदा गई थी। वापसी के दौरान नुआमुंडी के पास कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई।
हादसे में कार चालक, लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
कर्मचारियों में नाराजगी
रेल कर्मचारियों का कहना है कि डांगुआपोशी क्षेत्र की ऊबड़-खाबड़ और जर्जर सड़कों को ध्यान में रखते हुए पहले रेलवे टेंडर में यहां बुलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियां नियोजित थीं। लेकिन नए टेंडर में स्विफ्ट और वैगनआर कारें लगाई गई हैं।
Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.