Home Uncategorized


आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

by RM Mishra
0 comments



परपा थाना क्षेत्र के ग्राम तोकापाल में बीते बुधवार एक आशिक ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात न करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

बोधघाट अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य (24 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है। प्रेमिका ने तुरंत अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। कुछ देर बाद प्रेमिका के पिता मौके पर पहुंचे।उन्होंने परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर छा गई है।

हिमांशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु और उसकी प्रेमिका के बीच करीब आठ वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। परिजनों के अनुसार, प्रेमिका अचानक कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर हिमांशु घर से बिना खाए निकला और कहीं से अज्ञात जहर खरीदकर खाया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती को पता था कि युवक ने जहर खाया है। इसके बावजूद उसने हिमांशु को अस्पताल न ले जाकर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिमांशु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और घर में उसकी मां व एक छोटा भाई है। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00