कोरबा: शराब के नशे में हेड मास्टर, ड्यूटी में सोते रहे मेज पर ही, बच्चों का भविष्य खतरे में

कोरबा। जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे की शासकीय प्राथमिक शाला में हेड मास्टर का लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सामने आया। शुक्रवार सुबह हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में मेज पर सोते पाए गए। इतना नशा था कि कई बार आवाज देने के बावजूद वह नहीं जागे।

ट्रंप को चुभेगा पीएम मोदी का जापान-चीन दौरा, अर्थव्यस्था बूस्ट करने के लिए भारत ने ऑन किया डिप्लोमेसी का ‘स्विच’

घटना का खुलासा तब हुआ जब कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे और हेड मास्टर कार्यालय में सो रहे थे। जागने पर हेड मास्टर न तो जिला कलेक्टर का नाम बता पाए, न ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का। हेड मास्टर की इस लापरवाही का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी टेबल पर सोते हुए नजर आए।

इस स्कूल में कुल 46 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और बच्चों का भविष्य इस तरह के लापरवाह शिक्षकों के कारण संकट में है। शिक्षक और हेड मास्टर के इस रवैये पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने की संभावना जताई है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।