Korba Collector : ननकीराम कंवर का अल्टीमेटम फेल: कलेक्टर पर कार्रवाई न होने से खफा नेता आज करेंगे प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज (शनिवार) राजधानी रायपुर में धरने पर बैठेंगे। उनकी यह अनोखी राजनीतिक लड़ाई कोरबा जिले के कलेक्टर (अजीत बसंत) को तत्काल हटाने की मांग को लेकर है।

Bhaadi Village : स्वास्थ्य संकट! भाड़ी गांव में डायरिया फैला, कलेक्टर सख्त; दिए त्वरित एक्शन के आदेश

ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर पर हिटलरशाही, भ्रष्टाचार और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कलेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

कलेक्टर को नहीं हटाए जाने से नाराज़ कंवर अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। वह शुक्रवार को ही रायपुर पहुंच गए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री का यह धरना प्रशासनिक गलियारों और राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर सकता है, क्योंकि एक वरिष्ठ भाजपा नेता का अपनी ही सरकार के विरुद्ध इस तरह प्रदर्शन करना एक बड़ा मुद्दा बन गया है।

कंवर ने चेतावनी दी है कि जब तक कलेक्टर को हटाया नहीं जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस हाई-प्रोफाइल धरने को देखते हुए रायपुर प्रशासन ने मुख्यमंत्री निवास के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।