Home Uncategorizedराजधानी पुलिस की बड़ी कामयाबी : पंजाब से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

राजधानी पुलिस की बड़ी कामयाबी : पंजाब से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

by Sushmita Mishra
0 comments

रायपुर/पंजाब। राजधानी पुलिस को ड्रग्स माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान–अफगानिस्तान ड्रग्स सिंडिकेट के जरिए रायपुर में नशे का जाल फैला रहा था। गुरुवार देर रात रायपुर पुलिस की टीम आरोपी को पंजाब से लेकर रायपुर पहुंची। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अधिकारी जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास के कार्यों को प्राथमिकता दें अधिकारी-सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत

ड्रोन से पाकिस्तान से मंगवाता था ड्रग्स
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स मंगवाता था और फिर उन्हें देशभर में सप्लाई करता था। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क में थर्ड जेंडर के लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने की पूछताछ
गुरुवार देर रात रायपुर एसएसपी, एएसपी क्राइम और डीएसपी क्राइम ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद पूरे सिंडिकेट का बड़ा खुलासा संभव है।

अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार
बीते कुछ महीनों में रायपुर और आसपास के जिलों में ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। अब तक 38 आरोपी अलग-अलग गिरोहों से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00