India Rating Upgraded: 18 साल बाद S&P ने बढ़ाई भारत की साख, ट्रंप के ‘Dead Economy’ बयान पर लगा तगड़ा तमाचा

18 साल बाद S&P ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को ‘Dead Economy’ कहने के कुछ दिन बाद, S&P Global Ratings ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। एजेंसी ने लंबी अवधि की साख को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ और शॉर्ट टर्म रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ कर दिया है। यह अपग्रेड बेहतर आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण और सरकार की राजकोषीय मजबूती की नीति के चलते हुआ है।

ट्रंप को मिला जवाब, भारत की मजबूती पर S&P का भरोसा

S&P का यह कदम ट्रंप के बयान के ठीक बाद आया है, जो एक तरह से उनके दावे का खंडन करता है। एजेंसी ने साफ किया कि भारत की ‘Dead Economy’ लचीली, सक्रिय और सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

भारत के मजबूत आर्थिक फैक्टर

S&P ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार राजकोषीय मजबूती, मजबूत बुनियादी ढांचा और दीर्घकालिक विकास पर ध्यान दे रही है।

  • राजकोषीय मजबूती: सरकारी वित्तीय स्थिति मजबूत करने के प्रयास

  • इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश: विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे पर जोर

  • घरेलू खपत पर निर्भरता: 60% आर्थिक वृद्धि घरेलू मांग से आती है

अमेरिका के टैरिफ का नहीं पड़ेगा बड़ा असर

एजेंसी के अनुसार, भले ही अमेरिका भारत पर 50% टैरिफ लगा दे, इसका भारत की आर्थिक वृद्धि पर बड़ा असर नहीं होगा। भारत की अर्थव्यवस्था ज्यादा घरेलू खपत आधारित है, इसलिए विदेशी व्यापार पर निर्भरता कम है।

18 साल बाद मिला रेटिंग अपग्रेड

भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक अपग्रेड का स्वागत किया और बताया कि पिछली बार जनवरी 2007 में S&P ने रेटिंग में बदलाव किया था। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलापन दर्शाता है।

Read Also: शिबू सोरेन के निधन पर क्या बोले PM मोदी? सीएम हेमंत सोरेन को किया कॉल

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

1.57 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया।

विकास और सांस्कृतिक विरासत के शानदार संगम के साक्षी बना राज्योत्सव 2025

अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान।