सी:जी के इस जिले में सरपंच पति का रौब: राशन कार्ड के लिए 1000 रुपये की डिमांड, बोले- ‘चुनाव जीतने में खर्चा हुआ, फ्री में नहीं चलेगा

रायगढ़ :- जिले के रतनपुर की गोंदइया ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की हदें पार हो गईं! सरपंच के पति सतानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है, जिसमें वे ग्रामीण शरद साहू से राशन कार्ड बनवाने के लिए 1000 रुपये की खुलेआम मांग करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, सतानंद का दबंग अंदाज तो देखिए—वे बेधड़क कहते हैं, “चुनाव जीतने में पैसा खर्चा है, अब मुफ्त में साइन नहीं करूंगा। कलेक्टर-कमिश्नर जहां जाना है, जाओ!”

यह वीडियो अब गांव की गलियों से लेकर इंटरनेट तक चर्चा का विषय बन गया है। लुंगी पहने सतानंद की यह बेखौफ दबंगई ग्रामीणों के गुस्से को भड़का रही है। शरद साहू ने बताया कि राशन कार्ड के लिए उनसे जबरन पैसे मांगे गए, जिसके बाद उन्होंने चुपके से वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं, सरपंच पति पहले भी ऐसी हरकतों के लिए बदनाम रहे हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। लोग सड़कों पर उतरकर सरपंच और उनके पति के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। रतनपुर के तहसीलदार ने कहा, “वीडियो की जांच शुरू हो गई है। अगर आरोप सही पाए गए, तो कानून अपना काम करेगा।”

यह मामला ग्रामीण इलाकों में सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर करता है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस ‘दबंग सरपंच पति’ पर नकेल कस पाता है, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।