Home देशगयाजी में मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे:इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे

गयाजी में मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे:इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे

by Sushmita Mishra
0 comments
गयाजी

गयाजी।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की।

PM ने कहा- ‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

‘राजद और उनके साथी बिहारियों को सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उनके सुख दुख मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के एक सीएम ने मंच से कहा था कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। बिहार के लोगों से इतनी नफरत, बर्दाश्त नहीं है।’

PM के मंच पर RJD के 2 विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी भी मौजूद रहे। विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव हाल में ही रेप केस में हाईकोर्ट से बरी होकर जेल से बाहर निकले हैं। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00