Home छत्तीसगढ़स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की

by bhaskar@admin
0 comments

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की। उन्होंने X में बताया, आज अपने गृहग्राम रतनपुर में अपने खेत में रोपाई से पहले स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेत की मताई की। किसान होना गर्व की बात है, क्योंकि अन्न पैदा करना केवल काम नहीं, तपस्या है।

प्रदेश में अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी., मुंगेली में 632.4 मि.मी., रायगढ़ में 742.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 825.8 मि.मी., कोरबा में 652.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 599.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 545.4 मि.मी., सक्ती में 698.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 477.4 मि.मी., कबीरधाम में 429.1 मि.मी., राजनांदगांव में 427.5 मि.मी., बालोद में 538.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 664.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 418.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 423.6 मि.मी., सूरजपुर में 719.8 मि.मी., जशपुर में 677.0 मि.मी., कोरिया में 643.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 609.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 669.4 मि.मी., कोंडागांव में 401.6 मि.मी., नारायणपुर में 506.9 मि.मी., बीजापुर में 721.7 मि.मी., सुकमा में 461.4 मि.मी., कांकेर में 522.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 585.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00