Home छत्तीसगढ़health minister accident: ट्रक से टकराई मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार, हादसे में सुरक्षित बचे

health minister accident: ट्रक से टकराई मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार, हादसे में सुरक्षित बचे

by Sushmita Mishra
0 comments

health minister accident रायपुर | 1 अक्टूबर 2025|  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, मंत्री की कार एक कार्यक्रम में जाते समय एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि मंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Lightning Strike : चरवाहों की मौत पर मातम: वज्रपात से झुलसकर मौके पर ही तोड़ा दम

घटना रायपुर के बाहरी क्षेत्र में हुई, जब मंत्री के काफिले की कार को एक ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। मंत्री जायसवाल को तुरंत दूसरी गाड़ी में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

इस हादसे की खास बात यह रही कि उसी दिन मंत्री का जन्मदिन भी था। घटना की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया, लेकिन जैसे ही उनके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई, सबने राहत की सांस ली।

saay cabinet decisions: छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग, दो बड़े निर्णय, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00