राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कोरबा में निःशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा शिविर 23 सितंबर को

कोरबा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2025 की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” के अंतर्गत 23 सितंबर, मंगलवार को कोरबा में वृहद निःशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल, आयुष मेडिकल एसोसिएशन और लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

शिविर में स्त्री, पुरुष और बच्चों के सामान्य से लेकर कष्टसाध्य व असाध्य रोगों तक के लिए परामर्श व उपचार उपलब्ध होगा। यहां रोगियों की निःशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श, एक्यूप्रेसर उपचार एवं योग मार्गदर्शन किया जाएगा।

शिविर प्रभारी डॉ. संजय वैष्णव (जिला संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ), डॉ. राजेश राठौर (अध्यक्ष, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल) और डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा (अध्यक्ष, आयुष मेडिकल एसोसिएशन) ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों को लाइफस्टाइल, डाइट, दिनचर्या और योग-प्राणायाम संबंधी उपयोगी जानकारी देकर जागरूक करेंगे। साथ ही निःशुल्क औषधि और स्वास्थ्य पुस्तिका भी वितरित की जाएगी।

एक्यूप्रेसर थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल पंचकर्म व एक्यूप्रेसर उपचार प्रदान करेंगे। शिविर में पंजीयन हेतु इच्छुक लोग 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर सकते हैं। आयोजकों ने अंचलवासियों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।