ED छापे के बीच विधानसभा भवन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सदन के भीतर लगे जिंदाबाद के नारे…

रायपुर: ईडी के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ मानसून सत्र में शामिल होने विधानसभा भवन पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए. बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ विधानसभा पहुंचे.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. शराब घोटाला मामले में 8 अधिकारियों की टीम दबिश देने 2 गाड़ियों में पहुंची. खबर फैलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई. जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी.

बेटे के जन्मदिन पर ईडी रेड का तोहफा : भूपेश बघेल

भूपेश बघेल का ईडी की कार्रवाई पर दूसरा पोस्ट सामने आया है. उन्होंने कहा कि जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता. मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी. और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है. इन तोहफ़ों का धन्यवाद. ताउम्र याद रहेगा.

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

सड़क सुरक्षा माहः यात्री वाहनों व स्कूल बसों की हुई जांच

अनियमितताओं पर 16 हजार 900 रुपये की चालानी कार्रवाई