विद्युत लाइन विस्तार सामग्री के अवैध भंडारण पर एफआईआर दर्ज

बलरामपुर, 21 सितंबर 2025/ कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि ग्राम नावाडीह कला में विभा गुप्ता के घर में विद्युत लाइन विस्तार में उपयोग आने वाली सामग्री का अवैध भंडारण करके रखा गया है। जिसका वैद्य दस्तावेज प्रमाण नहीं पाया गया। गहन जांच के दौरान पाया गया कि विभा गुप्ता के दामाद मनोज गुप्ता द्वारा लगभग 8 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की विद्युत सामग्री भंडारित करके रखी गई है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि मनोज गुप्ता के द्वारा रखी गई सामग्री चोरी का होना पाया गया। उक्त कृत्य पर कार्यपालन अभियंता ने संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराया है

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts

कटघोरा हाई स्कूल मैदान में DMF फंड पर सवाल, खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत से खोली निर्माण कार्य की हकीकत

52 हजार बोरी धान गायब, प्रशासन मौन!
जांच में घोटाला साबित फिर भी प्रबंधक सुरक्षित—संरक्षण किसका?

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।