Home छत्तीसगढ़विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

विधायक भूलन सिंह मरावी के अथक प्रयासों और सशक्त पहल से प्रेमनगर को 17.68 करोड़ की सड़क सौगात, मनिहारीडांड–झापरपारा मार्ग बनेगा मजबूत ।

by RM Mishra
0 comments


सूरजपुर/ प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। विधायक भूलन सिंह मरावी की निरंतर पहल, दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व से मनिहारीडांड बाजारपारा से कांदाबारी होते हुए झापरपारा तक 11.60 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अब हकीकत बनने वाला है। राज्य शासन ने पुल-पुलिया सहित इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है, जिसमें 17 करोड़ 68 लाख रुपये का भारी-भरकम निवेश होगा। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग थी, जो अब उनके सपनों को पंख लगाएगी।
विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रिय भूमिका इस उपलब्धि की मूल आधार रही है। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लगातार शासन के समक्ष रखा, विधानसभा में मजबूती से उठाया और बजट में शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके प्रयासों का परिणाम है कि अब यह मार्ग सुदृढ़ होकर ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों को आसान बनाएगा। पहले जर्जर हालत में आवागमन एक बड़ी चुनौती था, विशेषकर बरसात के मौसम में, लेकिन अब वर्षभर सुगम और सुरक्षित यातायात से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।
कुल मिलाकर इस सड़क के निर्माण से किसानों को फसल मंडी तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थी बिना परेशानी के स्कूल-कॉलेज जा सकेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती मिलने से प्रेमनगर क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। क्षेत्रवासियों ने विधायक मरावी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करने की मांग की है। विधायक श्री मरावी ने कहा कि यह विकास की शुरुआत है, आने वाले समय में और भी कई योजनाएं क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00