Home उद्योगजीएसटी घटने से सस्ती होंगी गाड़ियां, ऑटो सेक्टर को मिल सकती है रफ्तार

जीएसटी घटने से सस्ती होंगी गाड़ियां, ऑटो सेक्टर को मिल सकती है रफ्तार

by Sushmita Mishra
0 comments

नई दिल्ली। ऑटो सेक्टर में लंबे समय से जारी सुस्ती के बीच अब राहत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस दीवाली छोटी कारों और टू-व्हीलर्स पर जीएसटी दरों में कटौती कर सकती है। मौजूदा समय में इन पर 28% जीएसटी लगता है, जिसे घटाकर 18% किए जाने की तैयारी चल रही है।

राहुल गांधी का हमला: कहा- सरकार देश को मध्यकाल में ले जा रही, आलोचकों की आवाज दबाने का चल रहा सिलसिला

अगर यह निर्णय लागू होता है तो वाहनों की कीमतों में करीब 7% तक की कमी आ सकती है। इससे ग्राहकों को गाड़ियां खरीदना आसान होगा और कंपनियों को बिक्री बढ़ाने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि बीते महीनों में टू-व्हीलर की बिक्री में 4% और पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में करीब 1% की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट अपेक्षाकृत स्थिर रहा है।

त्योहारी सीजन खासकर दीवाली के दौरान गाड़ियों की खरीदारी बढ़ती है। ऐसे में जीएसटी कटौती लागू होने पर बिक्री में उछाल आने और ऑटो सेक्टर को दोबारा रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00