धमतरी में ‘जहरीली शराब’ से डबल मर्डर, कोचिया और सहयोगी दबोचे गए

धमतरी, 17 सितंबर 2025: धमतरी जिले में अवैध शराब पीने से दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब बेचने वाले मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर अवैध रूप से शराब बेचने और इस पूरी घटना में सहयोग करने का आरोप है।

जिले के सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कलेक्टर ने की डीएमएफ से दो करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत कनकेश्वर धाम, मॉ मड़वारानी मंदिर और मॉ मातिनदाई मंदिर में बढ़ेगी आम श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2025 को बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही निवासी सूरज यादव (30) और मनोज कश्यप (34) ने गाँव के ही शराब कोचिया सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन से सुबह करीब 7 बजे शराब खरीदी थी। दोनों ने एक दुकान पर चखना लिया और वहीं बैठकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

दोनों युवकों को तुरंत सारंगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था और उन्होंने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने शराब कोचिया सुरेंद्र उर्फ भोला टंडन को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान पता चला कि उसका बड़ा भाई भी इस अवैध धंधे में उसका सहयोग करता था। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Get real time update about this post category directly on your device, subscribe now.

Related posts




आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम ।

खरसिया के सोन बरसा गाँव में ट्रांसफार्मर खराब, विधायक उमेश पटेल के त्वरित हस्तक्षेप से रोशनी बहाल ।

समाज की एकता एवं  नव वर्ष का गौरव मनाने हेतु निकाली जाएगी बाइक रैली राजकुमार पांडेय ।


हिंदू धर्म रक्षण संगठन पसान के नेतृत्व में 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी हिंदू धर्म रक्षण संगठन के नेतृत्व में पिछले 6 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है यह सातवां वर्ष है ।